मंझनपुर: बैसकांटी गांव में किशोर की मौत के बाद अंतिम संस्कार पर हंगामा, परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े
करारी थाना क्षेत्र के बैशकांटी गांव में किशोर ननकू की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर विवाद खड़ा हो गया। जंगल में पेड़ से फंदे पर लटका मिला किशोर का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो सैकड़ों महिलाएं मौके पर जुट गईं और अंतिम संस्कार रुकवा दिया। परिजनों का आरोप है कि किशोर पर आरोप लगाने वाली लड़की और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।