केंद्रीय समिति सदस्य सुखलाल मरांडी ने बालू चिरका टोला में करोड़ों की लागत से बन रहे सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया है। उन्होंने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। मरांडी ने कहा कि सड़क ढलाई कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे सड़क की मजबूती और टिकाऊपन पर असर पड़ सकता है।