केराकत: चंदवक गांव की बस्ती में दर्जनों ग्रामीणों ने एक व्यक्ति पर रास्ता अवरुद्ध व कब्जा करने का लगाया आरोप, किया प्रदर्शन
चन्दवक बस्ती के दर्जनों ग्रामीणों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर रास्ता अवरुद्ध व कब्जा करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती में जाने का मात्र एक ही रास्ता है जिस पर हम लोग पुराने ज़माने से आ जा रहे हैं। वहीं, दबंग द्वारा उसे खम्भा गाड़कर अवरुद्ध कर दिया है।