सैदपुर: बूढ़ेनाथ महादेव घाट पर कटान रोकने के लिए 150 मीटर बोल्डर कार्य का DM ने किया निरीक्षण, अफसरों-ठेकेदारों को दी चेतावनी
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला सोमवार को जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने सैदपुर नगर स्थित बूढ़ेनाथ महादेव घाट पर हो रहे कटानरोधी बोल्डर निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्ध प्रगति और मानकों का बारीकी से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश दिए।