रानीगंज: देल्हूपुर पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका में 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर की निरोधात्मक कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना देल्हूपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 17 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर निरोधात्मक कार्यवाही की गई। रविवार को उ0नि0 अमित कुमार सिन्हा मय हमराही पुलिस बल क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मामूर थे।