जांजगीर: आबकारी विभाग में पदस्थ नगर सैनिक ने कथित पत्रकार पर ब्लैकमेल और पैसे मांगने का लगाया आरोप
जिले में आबकारी विभाग में पदस्थ नगर सैनिक से खुद को पत्रकार बताने वाले एक व्यक्ति पर फोन कर पैसे मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया है। कर्मचारी का कहना है कि पैसे नहीं देने पर उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई और लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा है। मामले की लिखित शिकायत सिटी कोतवाली थाने में की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है