जगदलपुर: बस्तर सांसद ने बस्तर विश्वविद्यालय के इनोवेशन महाकुंभ 1.0 के पोस्टर का विमोचन किया
बस्तर विश्वविद्यालय में आगामी 4 एवं 5 मई को आयोजित होने वाले इनोवेशन महाकुंभ 1.0 के पोस्टर विमोचन के अवसर पर सोमवार दोपहर 12 बजे बस्तर के सांसद महेश कश्यप जी से भेंट की गई। इस अवसर पर सांसद महोदय द्वारा कार्यक्रम का आधिकारिक पोस्टर विमोचन किया गया एवं आमजन से इस आयोजन में अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपील की गई।