घोड़ाडोंगरी: रानीपुर में किसानों के बीच कलेक्टर सौरभ संजय, आधुनिक कृषि यंत्रों का लाइव प्रदर्शन देखा
शनिवार को बैतूल कलेक्टर सौरभ संजय घोड़ाडोगरी विकासखंड के रानीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों के खेतों में पहुंचकर आधुनिक कृषि यंत्रों का लाइव प्रदर्शन देखा। इस दौरान कृषि विशेषज्ञों और किसानों ने विभिन्न आधुनिक मशीनों के माध्यम से नरवाई प्रबंधन की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया तथा बताया कि फसल अवशेषों का बेहतर उपयोग कर खेतों की उर्वरा शक्ति को कैसे बढ़ाया जा