शाहजहांपुर: बैरियर के भीतर ई-बस खड़ी करने पर ट्रैफिक पुलिस और टिकट कर्मी के बीच नोकझोंक, बहसबाजी का वीडियो हुआ वायरल
शाहजहांपुर। रोडवेज बस स्टैंड पर गुरुवार को नगर निगम की ई-बस को बैरियर के भीतर खड़ा करने को लेकर ट्रैफिक पुलिस और ई-बस के टिकट कर्मी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। बैरियर के भीतर बस खड़ी किए जाने पर ट्रैफिक पुलिस ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई। इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बहसबाजी का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर