कांके: रांची में नगर निकाय चुनाव में आदर्श आचार संहिता और निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर डीसी ने की बैठक
Kanke, Ranchi | Jan 28, 2026 नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के सफल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण संपादन एवं आदर्श आचार संहिता के शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 28 जनवरी 2026 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।