कटिहार: द्वाशय गांव में सास से विवाद होने के बाद बहू ने जहर का किया सेवन, इलाज जारी
मंगलवार की दोपहर 1:30 बजे एक महिला को काफी गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। महिला की हालत जहर खाने के कारण बिगड़ी थी। जहर खाई यशोदा देवी की नानी ने बताया कि उनकी नतनी की सास लीबिया देवी के साथ किसी बात को लेकर कहां सुनी हुई थी। जिससे आहत होकर यशोदा ने जहर खा कर जान देने की कोशिश की। फिलहाल इलाज के बाद महिला की हालत बेहतर है।