कटिहार: इंदिरा गांधी पार्क में कांग्रेस नेताओं के द्वारा मनाई गई इंदिरा गांधी की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
पूरे देश के साथ कटिहार में भी इंदिरा गांधी की जयंती धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार की दोपहर 1 बजे कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जहां इंदिरा गांधी के प्रतिमा पर कांग्रेस नेताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात इंदिरा गांधी के जीवनी पर कांग्रेस नेताओं के द्वारा प्रकाश डाला।