कटिहार: राजद परिवार ने समाहरणालय में इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई जयंती
राजद के युवा नेता सह मनिहारी मुख्य पार्षद के नेतृत्व में इंदिरा गांधी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। मंगलवार की दोपहर 12 बजे समाहरणालय के समक्ष पार्क में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। इस दौरान राजद के नेता बड़ी संख्या मौजूद थे। माल्यार्पण के पश्चात इंदिरा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।