कटिहार: मनिहारी में दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पक्ष पहुंचे पुलिस अधीक्षक के पास
मंगलवार के दोपहर 1:00 बजे एक पति पत्नी पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे थे। जहां उनके द्वारा आवेदन दिया गया मामला दुष्कर्म से जुड़ा हुआ था। पति-पत्नी ने बताया कि उनकी नाबालिक बेटी के साथ गांव के ही राकेश यादव ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उनके द्वारा मनिहारी थाना में मामला भी दर्ज कराया गया। लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।