प्रतापगढ़: ऑपरेशन त्रिनेत्र में कार्रवाई: कोटडी पुलिस ने 336 ग्राम अवैध अफीम की जब्ती की, 2 आरोपी गिरफ्तार
जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत पुलिस थाना कोटड़ी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 336 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्रसिंह जोधा एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त अरनोद