महोबा: महोबा के मामना गांव में शौच कर लौट रहे बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से हमला, सिर फोड़ा
Mahoba, Mahoba | Jun 9, 2026 महोबा के मामना गांव निवासी विनय राजपूत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 मई को उनके पिता मदन राजपूत शौच करके लौट रहे थे। रास्ते में बब्बू, संतोष और प्रीतम ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिससे पिता का सिर फट गया। कोतवाल मनीष पांडे ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।