मिहींपुरवा: कतरनियाघाट में वन्य प्राणी सप्ताह का हुआ समापन, छात्र-छात्राओं व एसएसबी जवानों को किया गया सम्मानित
कतर्नियाघाट वन्य प्राणी सप्ताह दिवस का समापन सोमवार को करीब 3 बजे किया गया। वन्य प्राणी सप्ताह दिवस में कतरनियाघाट वन्य जीव प्रभाव में तैनात अग्रिम फील्ड स्टाफ को वन्य जीव संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु नगद धनराशि व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कई गावो के ग्राम प्रधान व सभी रेंजों के रेंजर वनकर्मी मौजूद रहे।