डॉ. अंबेडकर नगर: महू पुलिस ने मॉडिफाई साइलेंसर लगी बुलेट वाहनों पर की कार्रवाई
महू पुलिस ने शहर में तेज आवाज और पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट गाड़ियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय भोपाल और इंदौर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महू थाना पुलिस ने हाट मैदान क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर दो बुलेट गाड़ियों को पकड़ा। इन गाड़ियों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगे हुए थे, जिनसे तेज धमाकेदार आवाज निकल रही थ