प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना पर कार्यशाला आयोजित
नगर पालिका परिषद झाबुआ के सभा कक्ष में 05 जून 2026 को दोपहर 2:00 बजे प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य ऐसे कर्मचारियों को योजना की जानकारी प्रदान करना था, जिन्हें वर्तमान में भविष्य निधि (पीएफ), राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) अथवा अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है।
कार्यशाला में उपस्थित कर्मचारियों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के उद्देश्य, पात्रता, लाभ एवं पंजीयन प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही योजना से जुड़ने की संपूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक पात्र कर्मचारियों को इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मिलन पटेल ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कर्मचारियों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।
कार्यशाला में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुश्री निधि ठाकुर द्वारा योजना के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी प्रदान की गई तथा कर्मचारियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
इस अवसर पर श्रम विभाग के प्रभारी अधिकारी, नगर पालिका परिषद के विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुख तथा अधीनस्थ कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Urban Development & Housing MP #jhabua #JansamparkMP
Jhabua, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026