देवघर: देवघर सदर अस्पताल के प्रसूति वार्ड में इलाजरत मरीज के परिजन से खून दिलाने के नाम पर सहिया ने 5 हजार का लगाया चूना।
सोमवार को सदर अस्पताल में मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोरने गांव निवासी चांदमुनि हासदा प्रसव के लिए सदर अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सक ने इलाज के बाद खून की कमी बताई, मरीज के पति संजय मुर्मू ने अपने गांव के ही सहिया से खून के संबंध में बातचीत की, इस दौरान सहिया के द्वारा खून उपलब्ध कराने के लिए 5 हजार रुपए की मांग की और सहिया पैसे लेकर भाग गई, ये सभी परेशान है।