देवघर: मानसरोवर स्थित क्यू कंपलेक्स में घंटो कतार में खड़े दो श्रद्धालु हुए बेहोश ,इलाज हेतु पहुंचाया गया सदर अस्पताल
मानसरोवर स्थित क्यू कंपलेक्स में घंटो कतार में खड़े दो श्रद्धालु बेहोश होकर गिर पड़े। वहां पर तैनात पुलिस कर्मियों को इसकी सूचना मिलते ही दोनों श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के लिए बाबा मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर दोनों श्रद्धालुओं का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया जहां पर दोनों का इलाज जारी है।