Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

सलेमपुर: सलेमपुर में न्यायालय आपके द्वार योजना के तहत पुराने राजस्व वादों का मौके पर हुआ निस्तारण

Salempur, Deoria | Jun 22, 2026

MORE NEWS

🩺 मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
📍 देवरिया | 23 जून
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर, नर्सिंग कॉलेज और क्रिटिकल केयर यूनिट का औचक निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
🔹 डीएम ने ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य 30 जून तक हर हाल में पूरा कर हैंडओवर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हैंडओवर प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो, ताकि पीआईसीयू, चिल्ड्रेन वार्ड और इमरजेंसी सेवाओं का संचालन नए भवन में शुरू किया जा सके।
🔹 नर्सिंग कॉलेज और क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य भी 30 जून तक पूरा कर हस्तांतरित करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए गए।
🔹 मेडिकल College के बाहर सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया गया।
🔹 डीएम ने मेडिकल कॉलेज के आसपास स्थित दुकानदारों के लिए वैकल्पिक भूमि चिन्हित कर वेंडर एरिया में स्थानांतरित करने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल, सीएमएस डॉ. एच.के. मिश्रा, वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल कुमार पांडेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
#Deoria #MedicalCollege #TraumaCenter #NursingCollege #CriticalCareUnit #DeoriaPost #DeoriaNews #UPNews

🩺 मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं का डीएम ने किया औचक निरीक्षण 📍 देवरिया | 23 जून जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को मेडिकल कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर, नर्सिंग कॉलेज और क्रिटिकल केयर यूनिट का औचक निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। 🔹 डीएम ने ट्रॉमा सेंटर का निर्माण कार्य 30 जून तक हर हाल में पूरा कर हैंडओवर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हैंडओवर प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो, ताकि पीआईसीयू, चिल्ड्रेन वार्ड और इमरजेंसी सेवाओं का संचालन नए भवन में शुरू किया जा सके। 🔹 नर्सिंग कॉलेज और क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य भी 30 जून तक पूरा कर हस्तांतरित करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए गए। 🔹 मेडिकल College के बाहर सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया गया। 🔹 डीएम ने मेडिकल कॉलेज के आसपास स्थित दुकानदारों के लिए वैकल्पिक भूमि चिन्हित कर वेंडर एरिया में स्थानांतरित करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल, सीएमएस डॉ. एच.के. मिश्रा, वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल कुमार पांडेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। #Deoria #MedicalCollege #TraumaCenter #NursingCollege #CriticalCareUnit #DeoriaPost #DeoriaNews #UPNews

Salempur, Deoria | Jun 23, 2026

मैंने अपनी आंखों से 14 लाखें देखीं- डिप्टी CM ब्रजेश

मैंने अपनी आंखों से 14 लाखें देखीं- डिप्टी CM ब्रजेश

Salempur, Deoria | Jun 22, 2026

भरत तिवारी मामले में ADG लॉ एंड ऑर्डर सुधांशु कुमार का आधिकारिक बयान

भरत तिवारी मामले में ADG लॉ एंड ऑर्डर सुधांशु कुमार का आधिकारिक बयान

Salempur, Deoria | Jun 22, 2026

पथरदेवा में विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

#देवरिया। आज विकास भवन देवरिया में प्रदेश के कृषि मंत्री Surya Pratap Shahi ने लोक निर्माण, सिंचाई, विद्युत, कृषि एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही नई सड़कों के किनारे अधिक से अधिक पौधारोपण कर हरित पट्टी विकसित करने पर जोर दिया।

धान की बुवाई के मौसम को देखते हुए सिंचाई विभाग को पुराने एवं खराब ट्यूबवेलों की शीघ्र मरम्मत कर चालू कराने तथा नहरों के टेल तक पर्याप्त पानी पहुंचाने के निर्देश दिए गए, ताकि किसानों को सिंचाई में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

विद्युत विभाग को रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ पुराने एवं ओवरलोडेड ट्रांसफार्मरों तथा जर्जर तारों को शीघ्र बदलने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि इससे विद्युत फॉल्ट एवं दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा।

कृषि विभाग के साथ ‘खेती बचाओ अभियान’ की समीक्षा करते हुए श्रीअन्न एवं दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने, पीएम कुसुम सोलर पंप योजना, अमृत सरोवर निर्माण तथा संभावित सुपर एलनीनो की स्थिति को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। अधिकारियों को किसानों तक तकनीकी जानकारी एवं सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

पशुपालन विभाग को जनपद की सभी गौशालाओं में गौवंश के बेहतर रख-रखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। भीषण गर्मी को देखते हुए चारा-पानी, छाया, पंखा, कूलर एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा बीमार पशुओं के तत्काल उपचार की व्यवस्था करने पर विशेष जोर दिया गया।

पथरदेवा में विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश #देवरिया। आज विकास भवन देवरिया में प्रदेश के कृषि मंत्री Surya Pratap Shahi ने लोक निर्माण, सिंचाई, विद्युत, कृषि एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही नई सड़कों के किनारे अधिक से अधिक पौधारोपण कर हरित पट्टी विकसित करने पर जोर दिया। धान की बुवाई के मौसम को देखते हुए सिंचाई विभाग को पुराने एवं खराब ट्यूबवेलों की शीघ्र मरम्मत कर चालू कराने तथा नहरों के टेल तक पर्याप्त पानी पहुंचाने के निर्देश दिए गए, ताकि किसानों को सिंचाई में किसी प्रकार की परेशानी न हो। विद्युत विभाग को रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ पुराने एवं ओवरलोडेड ट्रांसफार्मरों तथा जर्जर तारों को शीघ्र बदलने के निर्देश दिए गए। मंत्री ने कहा कि इससे विद्युत फॉल्ट एवं दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा। कृषि विभाग के साथ ‘खेती बचाओ अभियान’ की समीक्षा करते हुए श्रीअन्न एवं दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने, पीएम कुसुम सोलर पंप योजना, अमृत सरोवर निर्माण तथा संभावित सुपर एलनीनो की स्थिति को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। अधिकारियों को किसानों तक तकनीकी जानकारी एवं सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए। पशुपालन विभाग को जनपद की सभी गौशालाओं में गौवंश के बेहतर रख-रखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। भीषण गर्मी को देखते हुए चारा-पानी, छाया, पंखा, कूलर एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा बीमार पशुओं के तत्काल उपचार की व्यवस्था करने पर विशेष जोर दिया गया।

Salempur, Deoria | Jun 22, 2026

🔥 लखनऊ के अलीगंज में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-डी स्थित एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने के बाद दूसरी मंजिल पर संचालित कोचिंग सेंटर में मौजूद छात्रों को अपनी जान बचाने के लिए बाथरूम में शरण लेनी पड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धुआं तेजी से फैलने लगा, जिससे कई छात्र अंदर फंस गए। इस दौरान एक छात्र ने जान बचाने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि इमारत के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर पेट शॉप और क्लिनिक संचालित थे, जबकि दूसरी मंजिल पर 'लर्निंग स्पेस' कोचिंग सेंटर और 'हेड हॉपर स्टूडियो' चल रहा था, जहां 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का कार्य किया जाता है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

#Lucknow #LucknowFire #Aliganj #UttarPradesh #BreakingNews

🔥 लखनऊ के अलीगंज में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज सेक्टर-डी स्थित एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने के बाद दूसरी मंजिल पर संचालित कोचिंग सेंटर में मौजूद छात्रों को अपनी जान बचाने के लिए बाथरूम में शरण लेनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धुआं तेजी से फैलने लगा, जिससे कई छात्र अंदर फंस गए। इस दौरान एक छात्र ने जान बचाने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि इमारत के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर पेट शॉप और क्लिनिक संचालित थे, जबकि दूसरी मंजिल पर 'लर्निंग स्पेस' कोचिंग सेंटर और 'हेड हॉपर स्टूडियो' चल रहा था, जहां 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का कार्य किया जाता है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। #Lucknow #LucknowFire #Aliganj #UttarPradesh #BreakingNews

Salempur, Deoria | Jun 22, 2026