नोखा: नोखा में नामांकन पत्र जांच के दौरान 17 नामांकन पर्चे हुए खारिज
Nokha, Bikaner | Sep 1, 2026 नोखा नगरपालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब तस्वीर साफ होने लगी है। चुनाव के लिए कुल 241 नामांकन दाखिल किए गए, जिनमें अब 186 अभ्यर्थियों ने नामांकन शेष बचे है। मंगलवार को निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में नामांकन पत्रों की जांच यानी स्क्रूटनी की गई। जांच के दौरान दस्तावेजों और निर्धारित नियमों के आधार पर 17 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए।