बड़हिया: बड़हिया नगर परिषद कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर सुल्तानगंज के नगर परिषद सभापति राजकुमार को श्रद्धांजलि दी गई
सुल्तानगंज नगर परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू के निधन पर बड़हिया नगर परिषद सभागार में शनिवार अपराह्न 1 बजे शोक सभा आयोजित की गई. उपस्थित वार्ड पार्षदों एवं नप कर्मियों ने पुष्पांजलि कर एवं 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. 28 अप्रैल 2026 को सुल्तानगंज नप कार्यालय में गोलीबारी में जख्मी नव अध्यक्ष की शनिवार को मौ हो गई.