बिहार: काको बीघा गांव में एक व्यक्ति की गोली मारकर की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Bihar, Nalanda | Jan 27, 2024 दीपनगर थाना क्षेत्र के काको बीघा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक स्वर्गीय द्वारिका यादव के पुत्र ताराचंद यादव हैं। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम काको बीघा खरजम्मा रोड स्थित अपने दालान पर बैठे थे उसी दौरान बाइक सवार ने गोली मार दिया। परिवार के लोगों द्वारा उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।