बिहार: मारपीट के आरोप में रहुई थाना पुलिस ने दरोगा बिगहा गांव से एक युवक को किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Jan 27, 2024 रहुई थाना पुलिस ने दीपनगर थाना क्षेत्र के दरोगा बिगहा गांव निवासी सुदिल यादव के पुत्र सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया है । रहुई थानाध्यक्ष ने बताया कि 10 दिनों पूर्व सौरभ कुमार द्वारा रहुई में मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। उसी मामले में शनिवार को दरोगा बिगहा गांव से सौरभ को गिरफ्तार किया गया है।