जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव गुरुवार सुबह ई-रिक्शा से अपने कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर दिए गए संदेश को अपनाते हुए वह सप्ताह में तीन दिन ई-रिक्शा से कार्यालय जाएंगे। उन्होंने लोगों से भी वैश्विक चुनौतियों के समय देशहित में सहयोग करने की अपील की।