बुदनी: नगर में बाजार स्थल बदलने पर व्यापारियों का विरोध, बस स्टैंड पर की नारेबाजी #jansamasya
Budni, Sehore | Aug 15, 2025 नगर परिषद बुधनी द्वारा शुक्रवार बाजार को रेलवे लाइन पार माना क्षेत्र में स्थानांतरित करने के आदेश के बाद व्यापारियों में आक्रोश फूट पड़ा। शुक्रवार को नगर परिषद के निर्देश पर बस स्टैंड क्षेत्र में बेरिकेट लगाए गए और एक फ्लेक्स लगाया गया, जिसमें बाजार स्थल परिवर्तन की सूचना दी गई। व्यापारियों ने बस स्टैंड पर जमकर नारेबाजी की।