चकरनगर: चकरनगर इलाके में बब्बर शेर की दहाड़ से सहमे ग्रामीण, सैंक्चुरी टीम की जंगल में तीन दिन से कांबिंग जारी
सैंक्चुरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोला के बीहड़ में किसानों को अचानक बब्बर शेर दिखने से दहशत फैल गई।तीन से लगातार सैंक्चुरी कर्मी इलाके के विभिन्न जगह पदचिन्हों के आधार पर जंगल में कांबिंग कर रहे है शनिवार सुबह करीब 9 बजे वन सैंक्चुरी रेंजर कोटेश त्यागी ने बताया कि बब्बर शेर के जंगल में पदचिन्ह मिल रहे है।जिसके आधार पर तीन दिन से लगातार कांबिंग जारी है।