गोरखपुर: मां के ब्रह्मभोज के दिन पैसे को लेकर हुए विवाद में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, हुई मौत
पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल धूषण बड़की रेतवहिया गांव में मां के ब्रह्मभोज के दौरान खर्च को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मंगलवार दोपहर बड़े भाई ने छोटे भाई को तमंचे से गोली मार दी।गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार,परिवार में चार भाई हैं और सभी ने मिलकर मां के ब्रह्मभोज का आयोजन किया