बहेरी: बहेरी थाना क्षेत्र के दुबौली में दिनदहाड़े लूट: ई-रिक्शा से जा रही महिला से ₹2 लाख छीने, बदमाश फरार
बहेरी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, ठाकुरपुर पंचायत के दुबौली गांव निवासी मीरा देवी पंजाब नेशनल बैंक, शिवाजी नगर शाखा से करीब 2 लाख रुपये निकालकर ई-रिक्शा से अपने घर लौट रही थीं। बैंक से लगभग एक किलोमीटर दूर बाजार क्षेत्र से बाहर निकलते ही घटना को अंजाम दिया