कासगंज: नगला खंजी गांव में बीते दिन सड़क हादसे में घायल हुए वृद्ध का इलाज के दौरान निधन, पुलिस ने शव भेजा पीएम के लिए
कोतवाली सोरों क्षेत्र के नगला खंजी गांव पर बीते 11 मई को सड़क हादसे में घायल हुए 80 वर्षीय बृद्ध खेमकरण की इलाज़ के दौरान मौत हो गई। वहीं मृतक बृद्ध के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक सायपुर काफी गांव का रहने वाला था। वहीं बृद्ध की मौत के बाद उनके घर में मातम का माहौल छाया हुआ है।