शिवपुरी: खौरघार गांव: बाइक हटाने के विवाद में पिता और तीन बेटों पर हमला, सिरसौद पुलिस ने दर्ज किया केस
शिवपुरी जिला के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत खौरघार गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ट्रैक्टर निकालने के लिए बाइक हटाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा बाद में मारपीट में बदल गया, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायल ओमप्रकाश जाटव ने सोमवार की सुबह 9 बजे बताया कि उनके भतीजे रूपेश जाटव का गांव के गिर्राज रावत से बाइक हटाने को लेकर विवाद हुआ था।