बरेली: सुभाष में थाना क्षेत्र गल्ला मंडी में घर में बैठी महिला को जहरीले सांप ने काटा, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के गल्ला मंडी में घर में बैठी महिला को सांप ने काट लिया । जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। जिसे परिजनों ने इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। महिला के परिजनों ने बताया कि महिला घर में बैठी थी तभी अचानक से सांप आ गया । और महिला को काट लिया।