बरेली: कैंट थाना क्षेत्र के क्यारा में दबंगों ने युवक को जमकर पीटा
कैंट थाना क्षेत्र के क्यारा में दबंगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।