हनुमानगढ़: नोहर फीडर नहर में पानी की समस्या बरकरार, BBMB की बैठक में नहीं निकला नतीजा, 200 के मुकाबले मिलेगा 61 क्यूसेक पानी
हनुमानगढ़ जिले की नोहर फीडर नहर में पानी की आवक कम होने के कारण रेगुलेशन में चल रही नहरों और माइनरों से जुड़े किसानों की फसले प्रभावित हो रही है। नोहर फीडर को 200 क्यूसेक पानी की मांग के मुकाबले मात्र 61 क्यूसेक पानी ही मिल रहा है। बीबीएमबी की बैठक में चीफ प्रदीप रूस्तगी ने नोहर फीडर में पानी कटौती का रिकॉर्ड निकलवा कर बैठक में प्रस्तुत किया है।