बक्सर: बिहार: कांग्रेस की 'मां बहन मान योजना', बक्सर में युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष का संबोधन
Buxar, Buxar | Jun 6, 2025 कांग्रेस पार्टी के द्वारा बिहार में मां बहन मान योजना का शुभारंभ कर दिया गया है। उक्त बातें बक्सर में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कही। उन्होंने कहा कि बक्सर समेत बिहार के प्रत्येक जिलों में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा मां बहन मान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।