रफीगंज: रफीगंज रेलवे स्टेशन के RPF पुरानी बैरक के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल, रेफर
रफीगंज रेलवे स्टेशन के RPF पुरानी बैंक के समीप रविवार की अपराह्न करीब 4:00 ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान गया जिला के गुरुआ थाना क्षेत्र के कठवारा गांव निवासी नागेंद्र यादव के 50 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी के रूप में की गई है। घायल को रफीगंज CHC से बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल रेफर कर दिया गया है।