हाथरस: सदर क्षेत्र के बिछुआ गली में शहर के प्रमुख मसाला एवं दबा कारोबारी के घर पर चोरी की वारदात को चोरों ने दिया अंजाम
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बिछुआ गली में शहर के प्रमुख मसाला एवं दवा कारोबारी संजय कुमार के घर पर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गए! यह वारदात उसे समय की गई जब घर में कोई नहीं था! बेखौफ चोर लाखों रुपए की नगदी एवं ज्वेलरी लेकर फरार हो गए हैं! इस घटना से शहर में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने मौके की जांच पड़ताल की है!