महोबा: महोबा में उधार दिए गए रुपये मांगने पर धमकी, छिकहरा निवासी ने इमिलिया डांग के व्यक्ति पर एसपी से की शिकायत
Mahoba, Mahoba | Jun 4, 2026 महोबा कोतवाली क्षेत्र के छिकहरा गांव निवासी छक्कीलाल ने एसपी शशांक सिंह को शिकायती पत्र दिया है। पीड़ित ने बताया कि उसने एक साल पहले इमिलिया डांग निवासी एक व्यक्ति को बेटी की शादी के लिए 70 हजार रुपये उधार दिए थे। इसकी लिखापढ़ी भी कराई गई थी। अब रकम वापस मांगने पर उसे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। उसने पुलिस से रुपये वापस दिलाने की मांग की है।