मकरोनिया बटालियन स्थित भारत गैस एजेंसी पर बुधवार सुबह 6 बजे से ही उपभोक्ताओं की भीड़ लग गई। एक सप्ताह बाद गैस मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग, खासकर महिलाएं, सिलेंडर लेने पहुंचीं। एजेंसी संचालक के अनुसार, बटालियन मकरोनिया के साथ नरवानी, गुडा व आसपास के क्षेत्रों से भी उपभोक्ता पहुंचे, जिससे लंबी कतारें लग गईं।