कटोरिया: मौसी के घर से जमदाहा ठाकुरबाड़ी लौटे भगवान जगन्नाथ, उत्सव का माहौल
Katoria, Banka | Jul 24, 2026 दोमुहान स्थित मौसी के घर विश्राम के बाद शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ,भगवान बलराम एवं माता सुभद्रा वापस मुख्य धाम जमदाहा ठाकुरबाड़ी लौटे। इस दौरान वापसी यात्रा में सैंकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। जमदाहा ठाकुरबाड़ी पहुंचने के बाद गर्भगूह में उन्हें विराजमान किया गया। साथ ही 56 प्रकार के भोग लगाए गये। इस दौरान ठाकुरबाड़ी में उत्सव का माहौल बना रहा।