पटना ग्रामीण: मतदान खत्म होने के बाद सील EVM को AN कॉलेज पहुंचाया जा रहा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
वोटिंग की प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही EVM मशीनों को पूरी तरह से सील करके AN कॉलेज पहुंचाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कॉलेज परिसर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही, मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए तैनात सभी पुलिसकर्मियों को जरूर