चाईबासा: उद्यान महाविद्यालय की छात्रा कनक विश्वकर्मा का हुआ भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), जम्मू में MBA कार्यक्रम के लिए चयन
खूंटपानी स्थित उद्यान महाविद्यालय की छात्रा कनक विश्वकर्मा का भारतीय प्रबंधन संस्थान जम्मू में MBA (हेल्थ मैनेजमेंट) कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है। उनकी यह उपलब्धि कड़ी मेहनत, समर्पण और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम मानी जा रही है। इससे पहले भी उनका चयन भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में हो चुका है। उनकी सफलता से महाविद्यालय और पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी है।