सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने शुक्रवार को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रमोद सोनी के निवास पहुंचकर उनके परिवारजनों से आत्मीय एवं सौजन्य भेंट की। इस दौरान सांसद चौधरी ने परिवार के सदस्यों से आत्मीय संवाद किया। मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास, सामाजिक गतिविधियों एवं विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।