वाराणसी MP MLA कोर्ट में PM समेत 28 के खिलाफ दाखिल परिवाद में सुनवाई टली, 10 जून को अगली सुनवाई
Sadar, Varanasi | May 23, 2024 वाराणसी। कोरोना महामारी को लेकर बनाई गई वैक्सीन से हो रहे साइड इफेक्ट को लेकर दाखिल परिवाद में गुरुवार को सुनवाई टल गई। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/(एमपी-एमएलए कोर्ट) की अदालत में दाखिल इस याचिका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीरम इंस्टीट्यूट कंपनी, उसके चेयरमैन, सीईओ, एस्ट्रोजेन कंपनी, और उसके चेयरमैन समेत 28 लोगों को विपक्षी बनाया गया है।