हरिद्वार: जटवाड़ा पुल के पास रविदास द्वार के नीचे चौधरी चरण सिंह की मूर्ति लगाने पर दलित संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन
जटवाड़ा पुल के पास रविदास द्वार के नीचे चौधरी चरण सिंह की मूर्ति लगाने पर दलित संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध होता देख नगर निगम प्रशासन ने मूर्ति लगाने का कार्य बीच में बंद कर दिया। हालाकि दलित संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर खूब नारेबाजी की और मूर्ति लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। मंगलवार शाम तक प्रदर्शनकारी मौके पर ही डटे रहे।