महोबा: ग्योडी गांव में नलों में पानी नहीं आ रहा, पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदें गए रास्तों से भी ग्रामीणों में आक्रोश
Mahoba, Mahoba | May 4, 2026 पाइपलाइन बिछाने के नाम पर सड़कों को खोद दिया गया, लेकिन करीब 200 घरों तक पानी नहीं पहुंचा। राम जानकी मंदिर के पास नल सूखे पड़े हैं। ग्रामीणों ने अधिवक्ता सज्जन प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में एसडीएम को शिकायत दी। उनका आरोप है कि रास्तों की मरम्मत भी नहीं कराई गई, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति की मांग की है।