सुल्तानगंज: नमामि गंगे घाट में खोया बटुआ को पुलिस ने किया बरामद,कांवरिया को किया सुपुर्द
सुल्तानगंज में आयोजित विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में एक दिलचस्प घटना सामने आई है। नेपाल के रामगोपालपुर के निवासी बेचू चौधरी का गंगा स्नान के दौरान 6620 रुपये का बटुआ गुम हो गया। बेचू चौधरी सुल्तानगंज से गंगा जल भरकर देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम जाने के लिए आए हुए थे। और स्नान के समय यह बटुआ उनकी जेब से कही गिर गया था। जिसके बाद इसकी सूचना सहायक थाना पुलिस को दिय