बहराइच: रघुनाथपुर के पास बस और चार पहिया की हुई टक्कर, हादसे में तीन लोगों की मौत, एक घायल
जिले के मटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर के पास बस व चार पहिया वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन की मौत हो गई। वही एक घायल हो गया। जिसे इलाज के बाद लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मरच्यूरी भेज दिया है। यह हादसा बुधवार शाम का बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।